आज के इस पोस्ट में हम अंडा बिरयानी बनाने की विधि जानेंगे। इसे बनाना काफी आसान होता है। इसलिए इसे किसी भी खास अवसर पर बनाया जा सकता है। अंडा बिरयानी बनाने के लिए किसी खास इंतजाम की जरूरत नहीं होती।
egg biryani recipe hindi
व्यक्ति- 4
समय- 40 मिनट
प्रकार- नाॅन वेज
आवश्यक सामग्री
1. 250 ग्राम बासमती चावल
2. 6-7 Boil अंडे
3. 3 प्याज
4. 1 बड़ी इलाइची
5. 1 दालचीनी
6. 2 तेजपत्ता
7. 1 चम्मच कसूरी मेथी,
8. 1/2 चम्मच जीरा
9. 4-5 छोटी इलाइची
10. 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
11. 2-3 कटी हरी मिर्च
12. 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
13. 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
14. 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
15. 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
16. 2 टमाटर
17. 1 चम्मच बिरयानी मसाला
18. धनिया पत्ता
19. पुदीने की पत्ती
20. नमक स्वादानुसार
अंडा बिरयानी बनाने की विधि
ANDA BIRYANI RECIPE IN HINDI
1. 250 ग्राम बासमती चावल लें, और उसे आधे घंटे के लिए भिगो कर छोड़ दे। उसके बाद चावल को 70 से 80% पका लें।
2. अंडों को Boil कर उसके छिलके निकाल कर अलग कर लें। फिर अंडों पर कट लगा कर उसे Fry कर लें।
3. अब एक Pan में तेल गर्म करें और 3 कटे हुए प्याज को उसमें डाल लें। जब प्याज Brown होने लगे तो कुछ प्याज को निकाल लें, और कुछ प्याज को उसी Pan में रहने दे।
4. इसके बाद 1 बड़ी इलाइची, 1 दालचीनी, 2 तेजपत्ता, 1 चम्मच कसूरी मेथी, 1/2 चम्मच जीरा, 4-5 छोटी इलाइची Pan में डाल कर इसे 1 मिनट तक भुनने दें।
5. 1 मिनट भुनने के बाद इसमें 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, 2-3 कटी हरी मिर्च, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच जीरा पाउडर, 2 बारीक कटे टमाटर डाल कर इसे 10 मिनट तक धीमें आँच पर पकाए। फिर इस पर स्वादानुसार नमक डाल लें।
6. अब अंडों को इसमें डाल लें एवं 1 चम्मच बिरयानी मसाला डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे 2-3 मिनट तक पकने दें, ताकि जो मसाले हैं वे अंडों के अंदर तक जाए।
7. अब एक हांडी लें और उस पर कुछ अंडों को डाल लें। हांडी के अंडो के ऊपर बासमती चावल की सतह बना लें। बासमती चावल के ऊपर फिर अंडों को डाल लें, इस प्रकार चावल एवं अंडों की 2-3 सतह बना लें।
8. अब सबसे ऊपर धनिए के पत्ते, कुछ पुदीने के पत्ते एवं तले हुए प्याज के टुकड़े डाल कर हांडी को ढक्कन से अच्छी तरह से बंद कर दे।
9. हांडी को एक तवे के ऊपर रख कर धीमें आँच पर 20 मिनट तक पकाएँ। अब आपका अंडा बिरयानी तैयार है।
1 comment
veri nice post